तहसील बार एसोसिएशन ऊंचाहार में हुई लाइब्रेरी की स्थापना
रायबरेली : बीते कल दिन सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन ऊंचाहार में लाइब्रेरी की स्थापना की गई। सभी पदाधिकारियों द्वारा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीगण द्वारा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अवधेश नारायण पांडे को फूल माला एवं अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शिव गोपाल सिंह व जय बहादुर मौर्य,अवधेश यादव, दिनेश चंद्र त्रिपाठी,धर्मेश पाठक, मोहित श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, शिवजी पांडे संजय श्रीवास्तव, रज्जन मिश्रा, गजाधर लाल वर्मा, महेश द्विवेदी शैलेंद्र शुक्ला समेत तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : आशीष मौर्य

No Previous Comments found.