कुर्री टीम बनी चैंपियन कन्नावा गाँव मे बन जाये स्टेडियम प्रतिभाओं की कमी नहीं : डॉ एजाज
रायबरेली : में दस दिनों से चल रही कन्नावा क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला कुर्री और हसनगंज के बीच में खेला गयाl पहले बल्लेबाजी करते हुए हसनगंज की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में सामने वाली टीम को 90 रनों का लक्ष्य दिया l रनों का पीछा करने उतरी कुर्री टीम ने दो ओवर शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर कप पर कब्जा कर लिया और चैंपियन का खिताब अपने नाम कियाl टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए मोइन खान को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया l वही मोनू को मैच ऑफ द हीरो चुना गया l प्रतियोगिता के आयोजक डॉ एजाज, मेहर पैथोलॉजी, डॉ आकाश सरोज तथा मुख्य अतिथि बछरावां इंस्पेक्टर बृजेंद्र शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बेहतर कमेंट्री के लिए सऊद को पुरस्कार दिया गयाl मैच का लुफ्त उठाने है दर्शकों ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया l
रिपोर्टर : देवराज
No Previous Comments found.