शिव मंगल मौर्य इंटर कालेज में बड़े धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रायबरेली :    गणतंत्र दिवस के पावन बेला पर  पर रायबरेली जिले के ऊंचाहार में स्थित शिवमंगल मौर्य इण्टरमीडिएट कॉलेज मे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रबन्धक डा आर पी मौर्य के द्वारा किया गया। छात्रो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया।   कालेज की हाईस्कूल टापर पलक उपाध्याय को स्मार्ट वाच देकर  तथा कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी छात्रो को डा आशीष कुमार मौर्य ( सीनियर मेडिकल आफिसर) द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामानंद मौर्य, पूर्व प्रधानाचार्य सुखराम सरोज, पूर्व राजस्व निरीक्षक बंसी लाल मौर्य, डा0 सरिता मौर्य प्रिन्सिपल फार्मेसी कालेज,डा 0एस एन प्रजापती,प्रधानाचार्य मीरा मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : आशीष मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.