क्षेत्रीय प्रशासन की मिलीभगत से रात के अंधेरे में हो रहा अवैध मिट्टी खनन

रायबरेली : खनन माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध रूप से मिट्टी खनन का कारोबार किया जा रहा है। खनन माफियाओं कै हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वह खुलेआम बाकायदा जेसीबी एवं आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्राली से खुलेआम अवैध मिट्टी खनन का कारोबार करने में लगे हुए हैं। जिसके चलते सरकार को लाखों रुपये की राजस्व का चूना भी लग रहा है,जिससे साफ प्रतीत होता है कि क्षेत्रीय प्रशासन की सहभागिता होने के चलते अवैध खनन का कारोबार फल फूल रहा है बीती रात डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुटिया चौराहा के पास रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य किया गया। मिट्टी खनन में बाकायदा जेसीबी एवं आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों से बेखौफ होकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मिट्टी की ढुलाई की गई। रात भर अवैध रूप से मिट्टी खनन में ट्रैक्टर ट्रालियां दौड़ती रहीं,लेकिन क्षेत्रीय प्रशासन सोता रहा । खनन माफियाओं द्वारा बेखौफ होकर किए जा रहे अवैध मिट्टी खनन से लगता है कि अवैध मिट्टी खनन का कारोबार क्षेत्रीय प्रशासन की मिलीभगत से ही किया जा रहा है। जिसके चलते सरकार को लाखों रुपए की राजस्व का चूना भी लग रहा है। अवैध रूप से मिट्टी खनन का कारोबार कुटिया चौराहा सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर धड़ल्ले से किया जा रहा है!वहीं क्षेत्रीय प्रशासन अवैध खनन को लेकर मूकदर्शक बना हुआ है। वहीं इस बाबत तहसीलदार ध्रुव यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है,लेखपाल को भेज कर जांचकर कार्यवाही की जाएगी।

 रिपोर्टर : विकास सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.