सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक उरेश सिंह को आज भी भुला नहीं पा रहे क्षेत्रीयजन
रायबरेली : पुलिस विभाग में काम करते हुए अगर वह समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करके दिखा दे तो उसे कोई भुला नहीं पाता।ऐसे अधिकारी व कर्मचारी हमेशा लोगों के दिलो दिमाग में छा जाते हैं!एक ऐसे ही उपनिरीक्षक पद से सरेनी कोतवाली से सेवानिवृत्त हुए उरेश सिंह को आज भी लोग भुला नहीं पा रहे हैं।श्री सिंह ने हमेशा फरियादियों की फरियाद सुनी व उनका समाधान भी किया।सरेनी बाजार के निवासी आनंद लोधी ने बताया है कि श्री सिंह ने उनके गुमशुदा बेटे की तलाश में भरपूर मदद की और आज भी उनके ऋणी हैं। इब्राहिमपुर की नीतू सिंह कहती हैं कि उनके पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बिठाने में श्री सिंह ने मदद की जिससे उनके सेवानिवृत्त हो जाने का उन्हें दुख है।कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि उन्होंने चार माह तक उनके साथ इस तरह काम किया जैसे बड़े भाई का स्नेह छोटे को मिलता है। श्री सिंह ने 1982 में बुलंदशहर में आरक्षी पद से अपनी सेवाएं शुरू की थी। वे कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के हेराजोर गांव के निवासी थे। 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद जब वे सरेनी से जाने लगे तो कई लोगों की आंखें भर आईं। सभी ने श्री सिंह के दीर्घायु होने की कामना की है व आशा व्यक्त की है कि वे अपने जीवन की दूसरी पारी में भी सफल होंगे। श्री सिंह की लंबी उम्र व आजीवन उत्तम स्वास्थ्य की कामना करने वालों में सुशील कुमार दीवान, रतन सिंह, नीरज श्रीवास्तव, रामेंद्र सिंह, बाबूलाल, सुंदर सिंह, सूर्यबली सिंह, नाजिम, अनूप पाण्डेय, सर्वेश कुमार (लखनापुर), भोले सिंह, शिव ओम सिंह, आदि शामिल हैं।
रिपोर्टर : विकास सिंह

No Previous Comments found.