विद्यालय में लगे सबमर्सिबल पंप को अज्ञात चोरों नें किया पार
रायबरेली : विद्यालय में लगे सबमर्सिबल पंप को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किये जाने का मामला सामने आया है l इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है!मामला ऊंचाहार क्षेत्र के कोटिया चित्रा गाँव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है,जहां पानी की सुविधा के लिए सबमर्सिबल पंप लगा हुआ था!गुरुवार की रात अज्ञात चोर सबमर्सिबल पंप की मोटर व उसके साथ लगे अन्य सामान को उठा ले गये l शुक्रवार की सुबह विद्यालय खुलने पर स्टाफ को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने एबीएसए व पीआरवी पुलिस को मामले की सूचना दी!पीआरवी पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी हासिल की,जिसके बाद विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक नसरीन बानो ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है l कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जायेगाl
रिपोर्टर : विकास सिंह

No Previous Comments found.