शिक्षा के मंदिर को शिक्षक ने किया बदनाम
रायबरेली : डीएम साहिबा जरा एक नजर ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक के ग्रामसभा परसीपुर के कंपोजिट विद्यालय पर डालिए जहां पर शिक्षा के मंदिर को शिक्षक ने किया तार तार । शिक्षा के मंदिर में गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है वही लगभग उम्र 55 वर्ष के गुरु ने शिक्षा के मंदिर को कर रहे है तारतार शिक्षा के मंदिर को बना दिया है अय्यास का अड्डा आखिर क्यों जिम्मेदार अधिकारी बैठ कर देख रहे हैं तमाशा आखिर कौन है इसका जिम्मेदार आखिर कौन करेगा ऐसे भ्रष्ट शिक्षक पर कार्यवाही सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग हवा की तरह वायरल हुआ है जिसमें साफ-साफ सुना जा सकता है की एक शिक्षक एक छात्रा को कैसे पास कराने का झांसा देकर कर छात्रा से कर रहा अश्लील बातें आखिर बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली कौन सी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं जो उन्हें अभी तक ऑडियो रिकॉर्डिंग की जानकारी नहीं हुई या बेसिक शिक्षा अधिकारी जानना नहीं चाहते हैं यह बात तो साबित हो गई है की जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही के नाम पर लीपा पोती कर दी जाएगी जिले की ईमानदार तेजतर्रार डीएम साहिबा पीड़ित एक महिला हैं और सब की निगाहें डी एम साहिबा से न्याय की उम्मीद लगा रखी है। यह भी मान लिया जाए कि छात्रा इस मामले कोई कार्यवाही भले ही ना चाह रही हो। लेकिन क्या ऐसे शिक्षक को शिक्षा के मंदिर में जहां अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यालय भेजते है। तो ऐसे शिक्षकों की वजह से क्या बेटियां सुरक्षित है। यह एक सोचने वाली बात है। फिलहाल अब देखना यह होगा डीएम साहिबा एक महिला होकर क्या छात्र को न्याय दिला पाएंगी या शिक्षा विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी उनको भी गुमराह कर देंगे अब यह देखने वाली बात होगी।
रिपोर्टर : आशीष मौर्य

No Previous Comments found.