सवारियों से भरे ई रिक्शा से नीलगाय टकरायी एक गंभीर जिला अस्पताल रेफर
बछरांवा : बछरावां से शिवगढ़ जा रहे ई रिक्शा के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से दोनों में टक्कर हो गयी , जिसमे बैठी सवारियों में एक किशोरी बुरी तरह से घायल हो गयी जिसे बछरावां सीएचसी में इलाज़ के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । घटना सोमवार शाम 5 बजे के आसपास की है ग्राम तारोंजा थानां शिवगढ़ निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी वा तीन बच्चों के साथ बछरावां से अपने गाँव ई रिक्शा द्वारा जा रहे थे , इंद्रा नहर के आगे बढ़ने पर रोड पर अचानक एक नीलगाय आ गयी जिससे दोनों में आमने सामने की टक्कर हो गयी , रिक्शे में बैठी सभी सवारियों को तो ज्यादा चोंटे नही आयी पर अशोक कुमार की 15 वर्षीय पुत्री नेहाली पाठक गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसे एम्बुलेन्स की मदद से बछरावां सीएचसी पहुँचाया गया जहाँ उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
रिपोर्टर : देवराज

No Previous Comments found.