बछरावां चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सादगीपूर्ण स्वागत
रायबरेली : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सी. एल. वर्मा का गुरुवार को सलोन विधानसभा में आयोजित पीडीए बूथ सम्मेलन में जाते समय बछरावां चौराहे पर समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण ढंग से स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल ने बताया कि जनपद आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा के वरिष्ठ विधायक जनाब आलम बदी साहब के निधन से समाजवादी परिवार शोकाकुल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सादगी बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही वे पुनः बछरावां आकर सभी से विस्तार से मुलाकात करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता मेहरबान सिंह यादव, मुनेश्वर पासी, डॉ. अखिलेश पासी, ओमप्रकाश रावत, शकील मंसूरी, देशराज यादव, भानू प्रकाश पटेल,राजू यादव, देवता दीन पासवान, प्रदीप बाजपेई, पूर्व प्रधान मनोज पटेल, सुखबीर सिंह, राजकुमार,बृजेश यादव, यशपाल पटेल, लल्लू राम यादव, राम मनोहर दिवाकर, शैलेंद्र खैरहनी, राजेश चन्द्रा,वासुदेव यादव राम बक्श रावत, रमाकांत गुप्ता, प्रमोद पटेल, जयचंद कुशवाहा, रामू अनाड़ी, अरविंद यादव, शिवा विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, रचित पासवान, मोहम्मद फिरदौस, यस बाजपेई, आर्यन मिश्रा, रिंकी भारती, पंकज वर्मा, रामेश्वर यादव, सर्वजीत वर्मा, कनक प्रधान, शुभम पासी, अमित रावत, पिंटू मिश्रा, सुशील चौरसिया, दिनेश रावत, अल्ला नियाज़, अयोध्या प्रसाद, आदि सैकड़ो की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : देवराज
No Previous Comments found.