भाजपा कार्यालय घरघोड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

घरघोड़ा : भाजपा कार्यालय में एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश कुमार पंडा, डीडीसी मुरली राठिया, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला कार्यसमिति सदस्य जैनेश्वर मिश्रा, सुनील सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, उपाध्यक्ष रंजीत कनोजिया, महामंत्रीद्वय हंसराज गुप्ता एवं कुमुदनी राठिया, पूर्व पार्षद डोले पटेल, वरिष्ठ पत्रकार गौरीशंकर गुप्ता, रितेश शर्मा, विजय डनसेना, समयनाथ मांझी, सुनील जोल्हे, राजू रथ, भगवान दास बैरागी, पार्षद भोलू उरांव, संगीता झरिया, पार्षद राजकुमारी डनसेना, पार्षद राजेश मित्तल, प्रताप राठिया, अवधेश सिंह ठाकुर, अक्षय राठिया सहित क्षेत्रभर से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को समाज एवं राष्ट्रहित में प्रेरणादायी बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद का दर्शन भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र—तीनों के सामंजस्यपूर्ण विकास पर बल देता है। उपाध्याय जी के विचार आज भी राजनीति और समाज को दिशा देने वाले हैं।
रिपोर्टर : सुनील जोल्हे
No Previous Comments found.