जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण एवं शहर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में विष्णु लोधी हुए शामिल
डोंगरगढ़ : सतनाम भवन राजनांदगांव में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव ग्रामीण एवं शहर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने शामिल होकर नवनियुक्त अध्यक्ष विपिन यादव एवं जितेन्द्र मुदलियार को अपनी ओर से शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर विष्णु लोधी ने आत्मीय स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर विष्णु लोधी ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी एकता और समर्पण के बल पर कांग्रेस आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर जनहित के लिए कार्य करेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : महेंद्र

No Previous Comments found.