अश्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
रायगढ़ - जिला परिषद अलीबाग के पशुसंवर्धन विभाग की ओर से अश्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 11 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पशु चिकित्सा चिकित्सालय, माथेरान, तहसील कर्जत में आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन मा. श्री वैकुंठ पाटील, सभापति, पशुसंवर्धन एवं दुग्धशाला समिति के हाथों किया जाएगा। इस अवसर पर मा. श्री नारायण राजाराम दामसे, सभापति, समाज कल्याण समिति, रायगढ़ जिला परिषद तथा मा. श्रीमती नेहा भोसले (भा.प्र.से.), मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रायगढ़ जिला परिषद, अलीबाग प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी। शिविर में अश्वों की स्वास्थ्य जांच, ग्लैंडर्स रोग की जांच के लिए रक्त सीरम के नमूने एकत्र करना, एंटी-रेबीज टीकाकरण तथा कृमिनाशक दवाओं का वितरण किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन जिला पशुसंवर्धन उपायुक्त डॉ. सचिन देशपांडे एवं सहायक आयुक्त पशुसंवर्धन डॉ. शामराव कदम के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पशुसंवर्धन विभाग की ओर से सभी अश्वपालकों से अपील की गई है कि वे अपने अश्वों की स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
संवाददाता - संदेश खंडागले
No Previous Comments found.