क्या रेलवे के नए नियमों से आम जनता पर बढेगा बोझ ?
रेल से सफर करने वाले यात्रियों को अब अपने सामान की मात्रा पर खास ध्यान देना होगा. भारतीय रेलवे ने तय किया है कि विमान यात्राओं की तरह अब ट्रेनों में भी सामान की सीमा तय होगी, और उस सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा.
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में इसकी शुरुआत की जा रही है. योजना के तहत प्रमुख स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक लगेज वेटिंग मशीनें लगाई जाएंगी, जिनके जरिए यात्रियों के बैग और अन्य सामान का वजन किया जाएगा.
अब विमानों की तरह ट्रेनों में भी तय मानक से ज्यादा सामान ले जाने पर यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना होगा। उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल जंक्शन समेत प्रमुख स्टेशनों पर वजन तौलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीनें लगाने जा रहा है। इन मशीनों के माध्यम से यात्रियों के सामान का वजन किया जाएगा और तय सीमा से अधिक सामान पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। रेलवे पहले इस मामले में नरमी बरत रहा था, लेकिन अब नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, यदि कोई यात्री तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करता है और उसने एडवांस में बुकिंग चार्ज नहीं भरा है, तो उसे जुर्माना देना होगा। यह जुर्माना अतिरिक्त सामान के बुकिंग चार्ज का छह गुना होगा।
अगर यात्री इस सीमा से अधिक सामान लेकर चलते हैं और पहले से बुकिंग नहीं कराई है, तो छह गुना तक जुर्माना वसूला जा सकता है। सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि, यह कदम यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में भारी-भरकम लगेज पर नियंत्रण रखने के लिए उठाया जा रहा है।
यह व्यवस्था केवल वजन ही नहीं, बल्कि आकार भी जांच के दायरे में रहेगा। यानी, यदि बैग हल्का है, लेकिन जगह ज्यादा घेरता है, तो भी अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ सकता है।

No Previous Comments found.