लेबर कोड लागू होने से उद्योग और श्रमिकों को बड़ा लाभ

रायपुर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में चारों लेबर कोड लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुधार स्वतंत्रता के बाद देश के श्रम क्षेत्र में सबसे बड़े और प्रगतिशील परिवर्तन हैं, जिनसे उद्योग, कामगार और MSME सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरल अनुपालन व्यवस्था और पारदर्शी प्रक्रियाएँ उद्योगों के लिए Ease of Doing Business को और सुगम बनाएँगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के लक्ष्यों—नए निवेश, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन—को लेबर कोड लागू होने से निर्णायक गति मिलेगी। इससे राज्य को एक आकर्षक और स्थिर निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि लेबर कोड से श्रमिक वर्ग को भी व्यापक लाभ होगा। न्यूनतम वेतन की प्रभावी गारंटी, सामाजिक सुरक्षा, सुरक्षित कार्यस्थल, समय पर वेतन भुगतान और सेवा-शर्तों की स्पष्टता जैसे सुधार श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएँगे और उद्योग–श्रमिक संबंधों में स्थायित्व लाएँगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक कदम छत्तीसगढ़ के उद्योगों और लाखों श्रमिकों के लिए विकास और कल्याण का नया द्वार खोलेगा।

रिपोर्टर - मज़हर इक़बाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.