छोटा पारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

रायपुर : देश के 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रायपुर के छोटा पारा क्षेत्र में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विधिवत झण्डा वंदन किया गया एवं संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री मातामनी तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित समानता,न्याय और स्वतंत्रता के मूल सिद्धांतों की याद दिलाता है। उन्होंने युवाओं से संविधान के प्रति जागरूक होकर देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश प्रभारी श्री अभिषेक वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान सामाजिक न्याय का सशक्त दस्तावेज है,जिसने देश के अंतिम व्यक्ति को भी अधिकार और सम्मान प्रदान किया है। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।

वहीं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष श्री इकराम सैफी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव श्री मो. अहसान आज़म कादरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रहित,सामाजिक समरसता एवं संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर - मजहर इकबाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.