कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग से पत्रकारों ने भेट कर उन्हे पर्यावरण संरक्षण के रूप मे बांस पौधा भेंट कर बधाई दी

रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के युवा अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग से मासिक मिशन पॉलिटिक्स समाचार पत्रिका के संपादक अल्ताफ हुसैन एवं रायपुर सी न्यूज भारत के रिपोर्टर मज़हर इकबाल ने सौजन्य भेट कर उन्हे हज कमेटी अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्राकृतिक एवं पर्यावरण से संदर्भित बांस पौधा गमला के रूप मे भेंट किया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए सभी वर्ग धर्म जाति, संस्थान सामाजिक कार्य कर्ताओं के युवाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों को पौधा रोपण करने की अपील  की है उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी को पर्यावरण एव्ं प्राकृतिक,विस्तार के साथ ही  प्रदूषण से लड़ने के लिए जन जगरुकता लाने दृढ संकल्पित है इसके लिए उन्होंने  सभी व्यक्तियों को अपने परिजन विशेष कर एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है जिसके प्रदेश भर मे  सार्थक परिणाम परिलक्षित हो रहे है हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग ने आगे कहा कि शीघ्र ही पौधा रोपण कार्यक्रम वृहद स्तर पर करने की बात भी कही है।

रिपोर्टर - मजहर इकबाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.