छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी मां की स्मृति में पीपल का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण को प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ अपनी मां के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बताया।
वन महोत्सव-2026 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पीपल का पौधा लगाया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से वन महोत्सव को जनअभियान बनाने और अपने घर, गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री द्वारा अपनी मां की स्मृति में पीपल का पौधा लगाया जाना इस आयोजन का भावनात्मक पहलू भी रहा। पीपल का वृक्ष भारतीय परंपरा में लंबे समय से आस्था और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक माना जाता है।
वन महोत्सव-2026 के जरिए प्रदेश में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से मजबूत करने का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री के इस पहल के साथ ही प्रदेश में व्यापक पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई।
रिपोर्टर : मजहर इक़बाल
No Previous Comments found.