शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026 संपन्न
रायपुर : एस.एस. क्रिएशन इवेंट कंपनी, रायपुर, बिट बाइट इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी (AEWS) के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आयोजित *शिक्षक रत्न सम्मान समारोह 2026 रोटरी क्लब, राजेंद्र नगर, रायपुर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों से पधारे *लगभग 100 शिक्षकों-शिक्षिकाओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।
मुख्य अतिथि का उद्बोधन- माननीय श्रीमती डॉ. ममता साहू जी, अध्यक्ष, छ.ग. राज्य महिला आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने अपने उद्बोधन में कहा - "शिक्षक दिवस केवल एक दिन नहीं, एक संस्कार है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने कहा था कि देश का भविष्य कक्षाओं में बनता है। आज यहाँ लगभग 100 शिक्षकों का सम्मान देखकर मन गदगद है। विशेष रूप से महिला शिक्षिकाओं का योगदान अतुलनीय है। आप सभी शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, आपका सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान है।"
विशिष्ट अतिथियों के उद्बोधन:
1. डॉ. दीपक शर्मा जी, IGKV रायपुर -"शिक्षक अन्नदाता की तरह ज्ञानदाता है।"
2. श्री रघुनाथ भारद्वाज जी, वरिष्ठ शोधार्थी -"भारतीय संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा-विष्णु-महेश से भी ऊपर रखा गया है।"
3. डॉ. विपुल चौधरी जी, NIT रायपुर -"तकनीक के युग में शिक्षक का रोल और बढ़ गया है। AI के दौर में भी संस्कार केवल शिक्षक ही दे सकता है।"
4. डॉ. कविता कुंभज जी -"एक शिक्षिका के रूप में मैं कह सकती हूँ कि शिक्षक का सम्मान सबसे बड़ा पुरस्कार है।"
5. डॉ. प्रीति उपाध्याय जी -शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, जीवन पढ़ाता है।"
6. श्री मनोज वैष्णव जी - "रायपुर से लेकर बस्तर तक के शिक्षकों को एक मंच पर लाना बड़ी उपलब्धि है।"
7. विशिष्ट अतिथि एवं शिक्षाविद्-सब्जेक्ट एक्सपर्ट डॉ. रीतू श्रीवास्तव जी* ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के ज्ञान के साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य का भी निर्माण करता है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि बच्चों के मन से गणित के भय को दूर कर इसे सहज एवं रुचिकर बनाया जाए। उनका प्रयास है कि विद्यार्थी गणित को केवल बेहतर करियर विकल्प ही नहीं, बल्कि तर्कशील सोच एवं व्यक्तित्व निर्माण की आवश्यक आधारशिला के रूप में देखें। इस दिशा में वे निरंतर प्रयासरत और प्रतिबद्ध हैं।
आयोजन समिति द्वारा भव्य आयोजन:
*1. श्री पीयूष जैन जी - समाज सेवी एवं कार्यक्रम संयोजक
*2. श्रीमती प्रिया गुप्ता जी - डायरेक्टर, बिट बाइट इन्फोटेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, रायपुर
*3. सुश्री शगुफ्ता अफरोज जी - डायरेक्टर, अज़ीम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी
*4. श्री सार्थक जैन जी - डायरेक्टर, एस.एस. क्रिएशन इवेंट कंपनी, रायपुर
*5. डॉ. श्रद्धा निर्मलकर जी - कार्यक्रम सहयोगी
अंत में सभी सम्मानित शिक्षकों ने आयोजक समिति के प्रति आभार व्यक्त किया एवं आयोजन को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन आयोजन समिति द्वारा किया गया।
रिपोर्टर : मजहर इकबाल
No Previous Comments found.