वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा ने मुख्यमंत्री साय को लाभांश राशि 34.99 लाख का चेक सौपा

रायपुर : वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा ने विगत दिवस छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी के निवास स्थल मे जाकर वर्ष 2023-24 की लाभांश राशि 34.99 लाख रुपये का चेक सौप कर आत्मीय भेंट की इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा ने मुख्यमन्त्री विष्णु देव साय को वन विकस निगम के निरंतर किए जा रहे प्रबंधन, प्रयास और कार्य कुशलता, पारदर्षिता, एवं राज्य के वन संसाधनों का समुचित प्रबंधन की दिशा मे किये जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों से अवगत करते हुए बताया कि  वन विकास निगम के समस्त कर्मियों का प्रति फल है वन संपदा के संरक्षण संवर्धन के साथ राज्य के  आर्थिक विकास मे योगदान दे कर यह उतरोत्तर विकास प्रगति की मुख्य धारा से जुड़े रहने हेतु संकल्पित रहे  तथा अपने लक्ष्य प्राप्ति करने की प्रतिबद्धता,के साथ निरंतर अपने  नवीन योजनाओं के विस्तार एवं आर्थिकी सशक्तता के मध्यम की ओर लगातार बढ़ते रहे जो राज्य मे लाभांश राशि देना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस विशेष अवसर पर वन विकास निगम के प्रबन्ध संचालक श्री अमरनाथ प्रसाद भावसे कंपनी सचिव विनय मंगल अग्रवाल, सलाहकार सह समन्वयक ए आर पिल्लई सहित वन विकास निगम एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे यह जानकारी वन विकास निगम के निज सचिव हेमनाथ साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के मध्यम से दी।

रिपोर्टर : मजहर इकबाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.