वेदांत जी का 12वां जन्मोत्सव वैदिक संस्कारों के साथ हर्ष और उल्लास से मनाया

 झालावाड़ : रमेश शर्मा ग्राम संधारा  में श्री  ओम प्रकाश जी कश्यप गुरुजी के सुपौत्र महात्मा वेदांत जी का 12 वा जन्मोत्सव वैदिक संस्कारो के साथ मनाया।महात्मा वेदांत जी को अभी तक कई राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय संतो का आशीर्वाद आशीर्वाद मिला है।बागेश्वर धाम श्री धीरेंद्र शास्त्री श्री प्रदीप मिश्रा जी शंकराचार्य ज्ञानानन्द जी रमन रेवती के पीठाधीश गुरु शरणानंद जी सहित अनेक संतो का आशीर्वाद मिला।आपने प्रथम श्री मतभागवत 2022 में की।अनेक स्थानों पर आपने प्रवचन दिए। संगीतमय सुंदरकांड पाठ ओर द्विजो द्वारा अभिषेक मंत्रोच्चार द्वारा किया गया।12 बजे दोपहर आरती वंदन के बाद राजस्थान मध्यप्रदेश से पधारे साहित्यकारों द्वारा काव्य के माध्यम से  आशीर्वचन प्राप्त किया।मनासा जिला नीमच से पधारे डॉक्टर श्री पूरण सहगल 89 वर्षीय जिन्होंने105 पुस्तके साहित्य में लिखी ।आशीर्वाद प्राप्त हुआ।झालावाड़ से साहित्यकार राजेन्द्र शांतेय राकेश नैयर भानपुरा से श्री श्याम जी टेलर ने कविताओं से सभी को आनन्दित किया।प्रसिद्ध इतिहासकार भानपुरा के श्री प्रधुम्न कुमार भट्ट जिनको हाल ही में इंडो स्पेनिश अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड मानव सभ्यता की निरंतरता पर मिला  कार्यक्रम का सफलतम संचालन राकेश शर्मा द्वारा किया गया अखिल भारतीय आमेटा समाज भवानीमंडी कार्यकारिणी द्वारा वेदांत जी का सम्मान भी किया गया।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.