करियर मेले में ली विद्यार्थियों ने जानकारी

दौसा :  लवाण उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्लस्टर स्तरीय करियर मेले का  विभागीय निर्देशानुसार आयोजन पी ई ईओ विष्णु त्रिवेदी की अध्यक्षता में किया गया। मेले का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया । मेले में स्थानीय विद्यालय, महात्मा गांधी विद्यालय एवं लवाण पीईईओ क्षेत्र की समस्त निजी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 के लगभग 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया। करियर वार्ता में सर्वप्रथम श्याम सुंदर शर्मा जैविक कृषि में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कृषक श्याम सुंदर शर्मा ने जैविक कृषि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सही तरीके और  सही जानकारी के साथ कृषि में भी बहुत बढ़िया आमदनी प्राप्त की जा सकती है। महावीर प्रसाद अग्रवाल फार्मासिस्ट ने मेडीकल क्षेत्र, कैलाश चंद सोनी ने व्यवसाय क्षेत्र,  ब्यूटीशियन परी शर्मा ने ब्यूटी पार्लर, सिलाई, मेहंदी आदि , हेंडीक्राफ्ट में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित रघुवीर बुंदेला ने दरी उद्योग एवं हेंडीक्राफ्ट क्षेत्र, विदीप्ता शर्मा कंप्यूटर अनुदेशक ने कंप्यूटर तकनीकी क्षेत्र, राजकुमार बेनीवाल शारीरिक शिक्षक ने शारीरिक शिक्षा, क्रीड़ा क्षेत्र, ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी गोविंद प्रसाद शर्मा ने आयुर्वेद चिकित्सा क्षेत्र, सुरेश कुमार मीणा शाखा प्रबंधक sbi ने बैंकिंग क्षेत्र की विस्तृत जानकारी दी । विद्यार्थियों ने करियर से सम्बंधित  पोस्टर का प्रदर्शन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता, केश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विष्णु त्रिवदी ने बताया कि कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है सही मार्गदर्शन से सही मुकाम प्राप्त किया जा सकता है, किसी के दबाव में नहीं आकर स्वरूचि से विषय का चयन करके अपेक्षित करियर बनाया जा सकता है। शिवचरण सिंह उपप्राचार्य ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सुशील कुमार व्याख्याता ने किया। वार्ताकारों को माल्यार्पण एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सभी निजी विद्यालयों के संस्थाप्रधान एवं समस्त शिक्षक गण स्थानीय विद्यालय उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : गणेश शर्मा  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.