ब्यावर कांग्रेस सचिन पायलट के स्वागत में 3 गुटों में विभाजित

ब्यावर : कांग्रेस मै गुटबाजी चरम पर हैं जो थमने का नाम नहीं ले रही हैं कांग्रेस के महापुरुषों की जयंती, पुण्यतिथि और इस तरह स्वागत कार्यक्रम मै पार्टी मै  बिखराव देखने को मिलता हैं  अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट मै प्रदेश स्तर से जिला और ब्लॉक तक जो गुटबाजी हैं वो सड़को पर देखने को मिल रही हैं  इसके कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता असमंजस मै रहते हुए कार्यक्रम मै ही जाना बंद कर दिया  ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका और कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच के मतभेद के कारण ब्यावर मै कांग्रेस से लोगो ने दूरी बना ली 

आज सचिन पायलट के पाली जाते समय स्वागत करने की होड़ के चलते ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक रांका ने कृष्णा रोडलाइन्स अजमेर रोड पर और कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच ने उदयपुर रोड पर और साथ ही एक गुट ने उदयपुर रोड पर स्वागत कार्यक्रम रखा
ब्लॉक कांग्रेस अशोक रांका और कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच की गुटबाजी के कारण  कांग्रेस पिछले वर्षो हुए उप चुनाव नगर परिषद,पंचायत समिति,जिला परिषद, विधानसभा लोकसभा चुनावो मै लगातार बुरी तरह से हार रही हैं जब की राष्ट्रीय स्तर पर 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गाँधी गुटबाजी को लेकर हैं सख्त हैं 
वही दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस इनकी गुटबाजी से बेखबर हैं जब की समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर ब्यावर की गुटबाजी को लेकर कई बार खबरे प्रकाशित हो चुकी हैं 
 उसके बाद भी अगर 
यही हालात रहे तो इसी वर्ष नगर परिषद चुनावों मै एक बार फिर बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा जब की राहुल गाँधी कांग्रेस प्रभारियों को बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के निर्देश दे चुके हैं भाजपा निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर तैयारी मै जुट गई हैं वही कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष और बूथ कमेटीयो के पता नहीं हैं ब्यावर मै कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण ही निष्क्रिय ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका और 2 बार विधानसभा चुनावो मै कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पारस पंच जो 2 बार चुनाव हार चुके हैं ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के भी खास होने का दावा करते हुए नजर आते हैं प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को ब्यावर जिले मै बहुत अधिक ध्यान देने की जरुरत हैं और संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ता के हाथ मै ब्यावर जिले की कमान सोपने पर विचार करना चाहिए जो सभी अग्रिम संगठन को साथ लेकर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को फिर से मजबूत कर सके

रिपोर्टर : शैलेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.