पूर्व विधायक बलवीर लूथरा बिहार विधानसभा चुनाव में प्रभारी नियुक्त

रायसिंहनगर :   रायसिंहनगर के पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा को बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा बाढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रवासी प्रभारी नियुक्त होने के उपरांत पूर्व विधायक लूथरा सोमवार शाम को श्रीविजयनगर से बिहार के लिए रवाना हो गए जो कि आगामी एक सप्ताह तक बिहार प्रवास पर रहेगें। इस नियुक्त के बाद से एक बार फिर पूर्व विधायक की दिल्ली में केन्द्रीय नेतृत्व तक पार्टी में सक्रियता नजर आई है। जिसने रायसिंहनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओ को जोश से भर दिया है।

रिपोर्टर : नरेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.