7 फरवरी 2026 को पीएम श्री रा उ मा वि नसीराबाद में खेलकूद ,सांस्कृतिक , शैक्षिक एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित
राजस्थान : आज दिनांक 7 फरवरी 2026 को पीएम श्री रा उ मा वि नसीराबाद में खेलकूद ,सांस्कृतिक , शैक्षिक एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान नरेंद्र जी गहलोत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ब्लॉक बकानी रहे विशिष्ट अतिथि श्रीमान रामनिवास जी मीणा श्रीमान सुधीर जी श्रीमान मोहित जी श्रीमान नंदकिशोर मीणा श्रीमान राधे श्याम जी मेहर श्रीमान दीपक जी शर्मा श्रीमान बालचंद जी प्रजापति रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वर्ष भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। खेलकूद गतिविधि गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड व सिल्वर मेडल प्रदान किया। परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं कक्षा 1 से 12वीं तक को भी प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बालकिशन भारद्वाज ने की। कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं को भी विदाई दी गई। सभी के सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री मोहम्मद अंसार ने कियाइस अवसर पर सभी विद्यालय स्टाफ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा


No Previous Comments found.