धारा 106 बीएनएसएस में जप्त कर 3 सर्दिग्ध व्यक्तियो को गिरफतार किया गया
मंडाना, कोटा : 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत मंडाना पुलिस के द्वारा चैंकिग के दोरान गोपालपुरा कट पर एनई-04 से उतरकर आई एक ईको मै 5 लाख 29 हजार 200 रूपये को धारा 106 बीएनएसएस में जप्त कर 3 सर्दिग्ध व्यक्तियो को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 12 फरवरी को चैकिंग के दौरान 5 लाख 29 हजार 200 रूपये नगद एवं 3 संदिग्ध व्यक्ति जगदीश, हरिसिंह व बनवारी झालावाड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
जिला मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे "ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब व अवैध हथियार तस्करो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के सफल कियान्वयन हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा के सुपरविजन में, वृताधिकारी वृत जिला कोटा ग्रामीण राजेश ढाका के निकटतम सुपरविजन में मंडाना थानाधिकारी वासुदेव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही की गई ।
थानाधिकारी वासुदेव ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के 500 रुपये के 911 नोट, 200 रूपये के 202 नोट, 100 रूपये के 333 नोट कुल 5 लाख 29 हजार 200 रुपये के स्त्रोत के बारे में संतोषप्रदक जवाब नहीं देने पर तथा उन रूपयो से किसी अपराध के किये जाने का पूर्ण सन्देह होने पर धारा 106 बीएनएसएस में जप्त किये गये। जप्तशुदा रूपयो के बारे में जांच जारी है।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

No Previous Comments found.