"परिंदों की उड़ान"वार्षिकोत्सव में मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की
राजस्थान : विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय झालावाड़ में शिशु वाटिका के भैया बहिनों द्वारा वार्षिकोत्सव " परिंदों की उड़ान" कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l प्रधानाचार्य केशूराम पाटीदार ने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा अरुण से कक्षा द्वितीय तक के भैया बहि नों ने विभिन्न प्रकार की एकांकी, नृत्य, शारीरिक प्रदर्शन तथा वर्तमान परिपेक्ष पर आधारित बहुत ही आकर्षक व मनमोहक तथा भाव विभोर कर देने वाली लघु नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दी l सर्वप्रथम विद्यालय की बहिनों के द्वारा घेाष वादन कर अतिथियों का स्वागत कर घोष वादन करते हुए मंच तक ले जाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सिंह राठौड़ - जिला कलेक्टर झालावाड, कार्यक्रम के अध्यक्ष सीताराम चौधरी (जय धनोप मां ड्रिलिंग कंपनी के प्रोपराइटर) तथा विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश माहेश्वरी, विद्या भारती के जिला अध्यक्ष रामविलास मीणा, जिला सचिव मुकुट बिहारी यादव तथा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बद्रीलाल सुमन थे l
प्रधानाचार्य केशूराम पाटीदार द्वारा अतिथियों का परिचय करवा कर उनका स्वागत सत्कार किया जिला सचिव मुकुट बिहारी यादव ने विद्या भारती का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संपूर्ण भारत में विद्या भारती शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाला सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन है जिसके देश भर में 15 000 से अधिक विद्यालय एवं 60 से अधिक महाविद्यालय हैं l सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के साथ-साथ हमारे विद्यालयों में अध्ययन करने वाले भैया बहिन खेलकूद एवं अन्य सह - शैक्षिक गतिविधियों में भी सदैव आगे रहते हैं l उन्होंने हिंदी माध्यम का हवाला देते हुए बताया कि राजस्थान में हमारे विद्यालय में अध्ययन करने वाले 118 भैया बहिन IAS, IPS है l मुख्य अतिथि अजय सिंह राठौड़ ने विद्या भारती एवं आदर्श विद्या मंदिर के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि मैं गत वर्ष भी कार्यक्रम में आया था और इस बार का कार्यक्रम भी देख रहा हूं यहां के भैया बहि नों के संस्कार, उनका अनुशासन तथा आचार्य दीदियों का समर्पण अतुलनीय है छोटे-छोटे बालक भी इस प्रकार साहसिक ऐतिहासिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकते हैं l कार्यक्रम के अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने भैया बहिनों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए बताया कि मैं अन्य कई विद्यालयों के कार्यक्रमों में भी जाता हूं परंतु छोटे-छोटे बालक बालिकाओं के द्वारा जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया वास्तव में अतुलनीय है इस अवसर पर कार्यक्रम परिंदों की उड़ान की मुख्य संयोजिका का अनीता शर्मा का भारतीय परंपरा अनुसार जन्मदिन मनाया गया है जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सीताराम चौधरी द्वारा जन्मदिन के अवसर पर पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर जन्मदिन की शुभकामना दी l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय समिति के मंत्री रामस्वरूप गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद सुमन तथा अंशु प्रजापति ने किया l
इस अवसर पर संघ के विभाग कार्यवाह राधेश्याम पारेता ,नगर कार्यवाह ईश्वर शर्मा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक तुकाराम बंसोड़, आकाशवाणी से विमल शास्त्री, जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा ,सेवा भारती से मिथलेश तानीवाल ,यमुताई,विद्या भारती से ओमप्रकाश पाटीदार, मुकेश मंत्री, हर्षित शर्मा, छीतर सिंह राठौड़, रामावतार यादवेंद्र ,वीरेंद्र सक्सेना , लघु उद्योग भारती से जया गुप्ता आदि उपस्थित रहे l
रिपोर्टर : रमेश चंद शर्मा


No Previous Comments found.