40 से 50 रुपये ज्यादा वसूली, स्टॉक छिपाकर बनाया जा रहा कृत्रिम संकट
बारां : जिले में गुटखा और सिगरेट की खुलेआम कालाबाज़ारी सामने आई है। दुकानदार कमी का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।जानकारी के अनुसार सिगरेट पर 40 से 50 रुपये तक ज्यादा वसूली की जा रही है, जबकि गुटखा और तंबाकू पर 10 से 15 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं।शिकायतों में यह भी सामने आया है कि कई दुकानदारों ने गोदामों और दुकानों में माल छिपाकर स्टॉक कर रखा है, ताकि बाजार में जानबूझकर कमी दिखाई जाए और दाम बढ़ाए जा सकें। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और तय कीमत से ज्यादा वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए।अब बड़ा सवाल यही है कि प्रशासन इस खुले खेल पर कब शिकंजा
रिपोर्टर : पंकज राठौर
No Previous Comments found.