बजट रिप्लाई में मोड़ी रिजर्वायर की क्षमता बढ़ेगीः 5 हजार हेक्टेयर भूमि पर होगी सिंचाई

बकानी : मोड़ी आर्टिफिशियल रिजर्वायर की क्षमता बढ़ाने और कुशलपुरा व आगरिया ग्राम पंचायतों की लगभग 5,000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 2 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी दी गई है। यह स्वीकृति बजट रिप्लाई में प्रदान की गई है।

इस सिंचाई सुविधा से क्षेत्र में वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और किसानों को समय पर पानी मिल सकेगा। 22 फरवरी 2026 को जनसंवाद पदयात्रा में अगरिया सरपंच बलवंत गुर्जर एव कुशलपुरा, आगरिया के ग्रामीणो द्वारा राजा साहब श्री दुष्यंत सिंह जी एवं पूर्व संसदीय सचिव श्री नरेन्द्र जी नागर को करलगांव जनसंवाद कार्यक्रम मे अवगत कराया कि ग्राम पंचायत आगरिया एवं कुशलपुरा में पेयजल एवं कृषि हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है जिससे लोग मजदूरी के लिए पलायन कर रहे हैं  इसके बाद झालावाड़ मिनी सचिवालय में समीक्षा बैठक में सांसद दुष्यंत सिंह एवं पूर्व संसदीय सचिव श्री नरेन्द्र  नागर ने तुरंत अधिकारी को बुला कर उनसे सुझाव बनवा कर जयपुर भिजवाया। जिसके फलस्वरूप राज्य सरकार ने तुरंत रिप्लाई बजट में 2 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करवाई। 
यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने दी।
अब किसानों को पलायन नहीं करना पड़ेगा‌ इससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी कृषि लागत कम होगी। आय मैं सुधार होगा।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.