शीतला सप्तमी पर माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 बकानी : शीतला सप्तमी के अवसर पर सोमवार प्रभात कॉल भोर से ही 16 श्रृंगार से  सजी-धजी सुहागिन महिलाओं ने माता के दरबार में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की और उपाधि परिवार की सुख समृद्धि की कामना की सुबह से ही शीतला माता के मंदिरों में पूजा पाठ में व्यस्त  नजर आई पारिवारिक मान्यता के अनुसार महिलाओं ने एक दिन पहले व्यंजनों का माता को भोग लगाया उसके साथ ही माता जी के भजन गीत भी गए और घरों में हल्दी के पंजे लगाकर खुशहाली की कामनाएं की पूजा के बाद को प्रसाद वितरण किया माता शीतला की पूजा अर्चना से परिवार में सुख शांति बनी रहती है गायत्री देवी शर्मा ने बताया कि इस मान्यता के अनुसार पूजा की थाली में विशेष पूजा रोटी दूध  दही ढोकला पुरी बाजार और मीठे चावल जैसे व्यंजन रखे  जाते हैं किसके साथ ही पूजा में रोली अक्षत कुमकुम  और कुछ सिक्के भी पूजा में रखे जाते हैं शीतला  जल दूध दही से स्नान करवरकर शीतला माता को ठंडा बाकी भोजन ही चढ़ाया जाता है भक्तों में गहरी आस्था शीतला अष्टमी के दिन श्रद्धालु माता से अपने परिवार की सुख शांति समृद्धि बच्चों के स्वास्थ्य और रोगों से रक्षक की प्रार्थना करते हैं ऐसी मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से माता की पूजा करता है उसके घर में माता शीतला की कृपा बनी रहती है कई स्थानों पर बसोडा या बासोड़ा के नाम से भी यह पर्व मनाया जाता है खास परंपरा है कि घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले बनाया गया ठंडा या वासी भजन ही मां शीतला को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। 

रिपोर्टर : रमेश चंद शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.