किरण मार्केट रोड पर सीवरेज कार्य के बाद बने खतरनाक गड्ढे, वाहन फंस रहे
बारां : शहर के हॉस्पिटल रोड से किरण मार्केट जाने वाले मार्ग पर सीवरेज कार्य के बाद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। किरण मार्केट रोड पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे अब वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं। हालात यह हैं कि एक ही दिन में करीब 6–7 गाड़ियां इन गड्ढों में फंस चुकी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज का काम होने के बाद सड़क को सही तरीके से दुरुस्त नहीं किया गया, जिसके कारण किरण मार्केट रोड पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभागों का इस ओर ध्यान नहीं है।
अगर समय रहते इन गड्ढों को नहीं भरा गया तो **किरण मार्केट रोड पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है
रिपोर्टर : पंकज राठौर

No Previous Comments found.