आज भवानीमंडी की धरा पर सामाजिक चेतना की एक नई गूँज सुनाई दी

राजस्थान :  आज भवानीमंडी की धरा पर सामाजिक चेतना की एक नई गूँज सुनाई दी। नंदू बाई शंकरलाल आदर्श विद्या मन्दिर (राम नगर) की छात्राओं और मातृशक्ति ने एक साथ मिलकर फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' देखी। यह आयोजन केवल एक फिल्म का प्रदर्शन नहीं, बल्कि समाज की बेटियों को सजग और सुरक्षित बनाने का एक दृढ़ संकल्प था। निश्चित रूप से, यह फिल्म हर भारतीय नारी को देखनी चाहिए ताकि वे समाज की वास्तविकताओं और सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।
इस प्रेरणादायी अवसर के सूत्रधार श्री दुर्गा शंकर जी यादव को उनके विज़न और सहयोग के लिए हृदय से आभार। आपकी ही प्रेरणा और मार्गदर्शन से हमें यह बहुमूल्य अवसर प्राप्त हुआ। विशेष रूप से यादव परिवार की मातृशक्ति की प्रगतिशील सोच और अथक प्रयासों ने इस कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया। उनकी इस अनूठी पहल ने समाज को संदेश दिया है कि सुरक्षा की पहली सीढ़ी 'जागरूकता' है।
संस्कार और शिक्षा के साथ-साथ आज की चुनौतियों को समझना समय की मांग है। जब परिवार की मातृशक्ति और युवा पीढ़ी एक वैचारिक मंच पर साथ आती है, तो समाज की नींव और भी मजबूत होती है।

रिपोर्टर :  रमेश चंद्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.