श्री गुर्जर गोड ब्राम्हण समाज बकानी ने नगर में निकाली आराध्य देव महर्षि गौतम ऋषि की भव्य शोभा यात्रा

बकानी : वर्ष प्रति प्रदा चेत्र शुक्ला के पावन अवसर पर श्री गुर्जर गोड ब्राम्हण समाज बकानी अध्यक्ष हरीश कुमार व्यास पूर्व अध्यक्ष श्याम मनोहर शर्मा के नेतृत्व में बेंड बाजों के साथ ही समाज के ही भगवान सत्यनारायण मन्दिर  से देव विमान को लेकर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली कस्बे वासियों एवं समस्त सामाजिक राजनैतिक संगठनों कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर स्वागत ऐंव तोरण द्वार सजा कर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया शोभा यात्रा अंतर्गत सुरेश चंद गौतम जगदीश गौतम मोहन लाल शर्मा वैभव जोशी अनिल द्विवेदी आदित्य आचार्य बाल चंद शर्मा योगेश कुमार शर्मा  सहित समस्त गौतम ब्राम्हण समाज बंधु महिलाओं की उपस्तिथीती रही रात्री में समाज की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती दीप्ती शर्मा श्रीमती रेखा गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ 
शोभा यात्रा के उपरांत मंदिर पर महा आरती समस्त समाज बंधुओं द्वारा की गई सांयकाल गौतम समाज परिवार द्वारा सामूहिक सह भोज का आयोजन सम्पन्न हुआ

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.