पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा मंडल की बेठक सम्पन्न
बकानी : आज बालाजी पार्क परिसर बकानी मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत खानपुर विधानसभा के बकानी मंडल में प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलता पूर्वक समापन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर ने कहा कि एक अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति है और सही कार्य शैली ही लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग है।
प्रथम सत्र में अमरलाल लोधा ने वैचारिक अधिष्ठान में बताया कि संगठन को सर्वव्यापी बनाने पर हमको जोर देना है।
द्वितीय सत्र में पूर्व संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर ने भाजपा के इतिहास को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। संगठन की रीति नीति की जानकारी थी एवं आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करने के बात कहीं।
तृतीय सत्र में फुलचंद गुप्ता ने कार्य विस्तार में संगठन को बुथस्तर तक मजबूत करने की बात कही।
चतुर्थ सत्र में पूनम शर्मा ने 'कार्य पद्धति' पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पार्टी सेवा सची सेवा।
पंचम सत्र में चन्द्रप्रकाश लोधा ने सरकार की उपलब्धिया केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का ब्यौरा देते हुए कार्यकर्ताओं से इनका लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
छठे सत्र में मोहनलाल लोधा ने बूथ प्रबंधन' की बारीकियां समझाते हुए "बूथ जीता, तो चुनाव जीता" के संकल्प के साथ आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का दिया।
सातवें सत्र मे स्वर्ण कमल श्रगी ने सोशल मीडिया की जानकारी दी।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन का प्रचार-प्रसार और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना रहा। जिसमें समस्त जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों, बुथ अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतः मे भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

No Previous Comments found.