कुमारी हेमलता गुर्जर दसवीं बोर्ड में प्रथम उत्तीर्ण होने पर सम्मानित
राजस्थान : झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे के स्वामी रामेश्वर आदर्श विद्या मंदिर में सत्र 2025/26 में दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक से विद्यालय में प्रथम उत्तीर्ण होने पर ,अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा प्रदेशअध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव अ.भा.गु.देवसेना के श्री राजाराम हिंदू की अगुवाई में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री भारत जी ,शाला परिवार एवं देवसेना के जिलाअध्यक्ष कालू सिंह गुर्जर, तहसील अध्यक्ष राय सिंह गुर्जर आचार्य , जगदीश जी आचार्य,भगवान सिंह आचार्य,राम रतन जी आदि के द्वारा बालिका हेमलता को पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र हेमलता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया है, जिन्होंने उसका उत्साहवर्धन किया। आशीर्वाद बधाई देते हुए श्री राजाराम हिंदू ने कहा कि,सभी छात्रों को आगे भी ऐसे होनहार छात्रों से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कही। तथा सभी गुरू जनों को भी इसके लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया।जय मां शारदे।
रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.