राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलाना में बोर्ड परीक्षा 2026 में 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कला (संकाय) कक्षा में प्रथम
राजस्थान : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलाना में बोर्ड परीक्षा 2026 में 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कला (संकाय) कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को विद्यालय द्वारा प्रमाण पत्र भेंट कर एस डी एम सी सदस्यों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संस्था प्रधान पूरीलाल सुमन द्वारा सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र श्रृंगी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूरीलाल सुमन , बोर्ड परीक्षा प्रभारी पवन नागर और व्याख्याता बुद्धिप्रकाश नागर, हरीश कुमार नामा और पंचायत शिक्षक उमेश कुमार का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया है।
रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक

No Previous Comments found.