कस्बे में बिगड़ती पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सहायक अभियंता भावना मेहरा व कनिष्ठ अभियंत को ज्ञापन भेजा

बकानी  :  कस्बे में बिगड़ती पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कस्बेवासियों ने जलदाय विभाग की सहायक अभियंता भावना मेहरा व कनिष्ठ अभियंत को ज्ञापन भेजा है।ज्ञापन में बताया कि लगातार कस्बे में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ी जा रही है।कम दबाव के साथ हो रही जलापूर्ति व्यवस्था से आमजन के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है।हैंडपंपों व ट्यूबवेलों पर पानी भरने वालों की भीड़ लगी हुई है।उपभोक्ताओं का सीधा_सीधा आरोप है।की जलदाय विभाग द्वारा पूरी टंकिया भरकर जलापूर्ति करने की बजाय कम टंकिया भरकर ही जलापूर्ति कर रस्म अदायगी की जा रही है।सारोंतिया मोहल्ला,रावण बरडी व मांचलपुर रोड पर तो और ज्यादा ही हालत बिगड़े हुए है।मात्र पंद्रह व बीस मिनट ही कम दबाव के साथ जलापूर्ति की जा रही है।भीषण गर्मी में पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है।इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों को पूरी मॉनिटरिंग करने की जरूरत है।ताकि पेयजल व्यवस्था सुचारु और बेहतर बनी रहे अगर किसी भी कर्मचारी की गलती इसमें पाई जाएं तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएं 
इस समस्या पर संज्ञान ले ताकि आमजन को राहत मिल सके समाजसेवी आशिक हुसैन नीलगर,बालमुकुंद वर्मा,लोकेश कुमार,श्यामलाल,दिनेश कुशवाह,अनीस मोहम्मद आदि ने पेयजल आपूर्ति में सुधार की मांग की है।जलदाय विभाग कनिष्ठ अभियंता ने बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.