भारत रत्न एवं संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई
राजस्थान : बकानी ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न एवं संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर अम्बेडकर जी अमर रहे के नारे लगाए वहीं बकानी के पूर्व सरपंच व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमराज राठौर ने अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा लिखे गए संविधान में किसी भी समुदाय को बिना वंचित रखते हुए व सभी समुदायों का बिना भेदभाव ध्यान रखते हुए इस संविधान में जगह दी गई और सभी के अधिकारों को सुनिश्चित किया गया। इस दौरान बकानी नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन नीलगर, मंडल उपाध्यक्ष नेमीचंद कुशवाह, अविनाश शर्मा, युवा कांग्रेस के उज्जवल कुशवाह, संस्कार चतुर्वेदी, आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा


No Previous Comments found.