भारतीय किसान संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में किया गया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
बकानी : भारतीय किसान संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में किया गया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 24 घंटे बाद विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद समाप्त किया गया। सोमवार को दोपहर 12 बजे से लगातार धरना जारी था। कल प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से वार्ता विफल रही जिसके बाद किसानों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। धरने के दौरान किसानों ने तहसील परिसर में ही दाल बाटी बनाकर विरोध जताया गया और शाम होते-होते माहौल धार्मिक रूप में बदल गया, यहां पर किसानों ने सुंदरकांड का पाठ किया और भजन संध्या का आयोजन किया। पर्याप्त व्यवस्था न होने के बावजूद भी किसानों ने रात के अंधेरे में भजन गाये और दाल बाटी का आनंद लिया। किसानों का कहना था कि यह आंदोलन सिर्फ दिन एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि रात में भी इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया था कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना लगातार जारी रहेगा।
धरने की शुरुआत में किसी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण किसानों में काफी नाराजगी थी। लेकिन बाद में कार्यवाहक मंडी सचिव जवाहर सिंह नागर धरना स्थल पर पहुंचे और किसान प्रतिनिधियों से विस्तृत वार्ता की गई। प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
भारतीय किसान संघ की मुख्य मांगे यह है कि-
1. मंडी परिसर में टीन शेड के नीचे व्यापारियों के रखे हुए माल को तुरंत हटाया जाए।
2. मंडी परिसर में हो रही क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत करवाई जाए।
3. मंडी के दोनों गेट पर ताले लगाने एवं मुख्य गेट पर गेट पास पर्ची व्यवस्था शुरू की जाए।
4. मंडी में पानी की समुचित व्यवस्था की जाए एवं खराब पड़ी हुई ट्यूबवेल को ठीक करवाई जाए।
5. मंडी परिसर में कटीली झाड़ियां के अंबार लगा हुए हैं इनको साफ करवाया जाए।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

No Previous Comments found.