सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवीन भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटित
बकानी : कोटा भोपाल मेगा हाईवे सड़क मार्ग पुरानी आईटीआई भवन परिसर में होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवीन भवन का निर्माण कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र वासियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं नवीन भवन हेतु भूमि आवंटित कर दी गई है जिला कलेक्टर ने कोटा भोपाल रोड स्थित पुरानी आईटीआई परिसर की जमीन इस उद्देश्य के लिए स्वीकृत की है कि यह निर्णय क्षेत्र में लंबे समय से उठ रही मांग के बाद लिया गया वर्तमान समय में बकानी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बे के मध्य में स्थित है इसकी सीमित जगह और भर्ती मरीज संख्या के कारण मरीज और उनके परिजनों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है नवीन भवन निर्माण हेतु विभिन्न सामाजिक संगठन एवं आमजन द्वारा कई बार मांग उठाई गई है
12 झालावाड़ लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए और बड़े अस्पताल भवन हेतु भूमि आवंटन की मांग उठाई थी प्रशासन ने इस मांग पर गंभीरता से विचार किया बाद में यह समाधान निकाला है
भाजपा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश लोढ़ा ने इस भूमि आवंटन को पूरे क्षेत्र के लिए हम सौगात होना बताया उन्होंने इस पहल के लिए पूर्व प्रदेश मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं छेत्री सांसद दुष्यंत सिंह पूर्व विधायक नरेंद्र नागर को जनहितार्थ कार्य हेतु आभार जताया
मेगा हाईवे कोटा भोपाल रोड के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने पर मरीज को अस्पताल तक पहुंचने में सुविधा उपलब्ध होगी कस्बे से ट्रैफिक की समस्या से भी निजात मिलेगा आपातकाल स्थिति में एंबुलेंस की आवाजाही मैं ट्रैफिक समस्या नहीं रहेगी स्वास्थ्य सेवाओं का भी विस्तार होगा कस्बे सहित समूचे ग्रामीण क्षेत्र को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी नवीन भवन निर्माण हेतु भूमिका आवंटन होने पर कस्बे सहित क्षेत्र वाक्य ने हर्ष जताया एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधा समय पर प्राप्त होने की मम्मीद उम्मीद भी जताई
रिपोर्टर : रमेश शर्मा

No Previous Comments found.