सहायक अभियंता भावना मेहरा व कनिष्ठ अभियंता चिरौंजीलाल को ज्ञापन भेजकर शिकायत की
बकानी : कस्बे में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था से नाराज मोहल्लेवासियों ने जलदाय विभाग की सहायक अभियंता भावना मेहरा व कनिष्ठ अभियंता चिरौंजीलाल को ज्ञापन भेजकर शिकायत की है।ज्ञापन में बताया कि रावण बरडी,सारोतिया मोहल्ला,माचलपुर रोड पर शुक्रवार को जलापूर्ति मात्र पांच मिनट ही कम दबाव के साथ की गई है।जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।पानी के लिए त्राहि त्राहि मच गई है।ट्यूबवेलों पर भीड़ लगी है।आमजन में जलदाय विभाग के खिलाफ खासी नाराजगी देखी जा रही है।जलापूर्ति व्यवस्था का स्थाई समाधान निकाला जाएं मोहल्लेवासी ज्ञानचंद,साबिर हुसैन,फिरोज भाई,शिव सिंह,सतीश,कालू,दिनेश,बदे सिंह,श्यामलाल आदि ने जलापूर्ति में सुधार की मांग की है।
रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.