अस्पताल पहुंचे विधायक चेतन पटेल, लापरवाही देख अफसरों को दिए कड़े निर्देश

इटावा : पीपल्दा विधायक चेतन पटेल ने उप जिला चिकित्सालय, इटावा का आज अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने जमीनी हकीकत जानने और जनता को मिल रही सुविधाओं को परखने के लिए बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल का रुख किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक पटेल ने कहा, "एक जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा कर्तव्य है कि सरकारी तंत्र का लाभ मेरी विधानसभा के अंतिम व्यक्ति तक पूरी ईमानदारी से पहुंचे।"

अस्पताल में कुछ जगहों पर लापरवाही सामने आने पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार करने के कड़े निर्देश जारी किए। 

विधायक पटेल ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हक और सुविधाओं के लिए वे हर समय पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्टर : आकाश बैरवा  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.