ईद उल अजहा का त्योहार अकीदत,भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बकानी :  कस्बे में ईद उल अजहा का त्योहार अकीदत,भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुबह-सुबह मुस्लिम समुदाय मंसूरी मोहल्ले में एकत्र हुआ, जहां से "अल्लाहु अकबर" की सदाओं के साथ जुलूस रवाना हुआ। यह जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ भालता रोड स्थित ईदगाह पहुंचा 
नमाज और दुआ: ईदगाह में शहर काजी हाफिज शब्बीर साहब  ने ईद उल अजहा की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद  लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली व तरक्की की दुआ मांगी। पूरा माहौल मोहब्बत और एकता से सराबोर हो गया।  

सेवा का हुआ सम्मान: ईदगाह पर हुए कार्यक्रम में एक खास पल तब आया जब कब्रिस्तान कमेटी को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया। कब्रिस्तान में पेड़-पौधों के रखरखाव, साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए कमेटी सदर शब्बीर लखारा, शौकत नेताजी, घासी शाह व अन्य पदाधिकारियों का।
अंजुमन कमेटी सदर रईस खान द्वारा फूल-माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया। लोगों ने कहा कि कमेटी ने कब्रिस्तान की सूरत ही बदल दी है।  

चाक-चौबंद व्यवस्था: त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बकानी थाना पुलिस का अमला सुबह से ही मुस्तैद रहा। जुलूस के साथ-साथ ईदगाह पर भी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

रिपोर्टर :  रमेश चंद्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.