कालूडी के पास भीषण सड़क हादसा, कई घायल

बालोतरा : जिले के कालूडी क्षेत्र के पास शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला नाहटा अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

रिपोर्टर : अर्जुन राणा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.