ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

सिवाना : थाना क्षेत्र के मोकलसर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सिवाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान बाबूलाल (पुत्र हरजी राम, जाति मेघवाल), निवासी सिवाना के रूप में की गई है। शिनाख्त होने के तुरंत बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जाएगा। जहां परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने और हादसे की कड़ियों को जोड़ने में जुटा है।

रिपोर्टर :  अर्जुन राणा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.