नवनिर्वाचित सरपंच का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया

झालावाड़ : ग्राम पंचायत बरखेड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमान रामचंद्र जी फौजी  का अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कालू सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुष्पमालाएं पहनाकर एवं साफा बंधवाकर सरपंच का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सचिव राजाराम गुर्जर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच को नवीन जिम्मेदारी दी व वार्ड पंच शिवनारायण गुर्जर बालमुकुंद गुर्जर व मोडी पंचायत से उपसरपंच राय सिंह गुर्जर लोड़ाखेडा से भी उपस्थित रहे बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर देवसेना के कार्यकर्ता रामेश्वर गुर्जर प्रीतम गुर्जर धनराज गुर्जर व कैलाश चंद भगवान सिंह गोपाल जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.