शिफ्ट कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, टक्कर के बाद बाइक में लगी आग
राजस्थान : जालोर जिले के बिशनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में नरसाणा पुलिया के पास शिफ्ट कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल में टक्कर के बाद आग लग गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जालोर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही बिशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल जगदीश उर्फ जगाराम पुत्र घेवरराम नाई (45), निवासी नाइयों की ढाणी, चाबा, शेरगढ़ (जोधपुर) को निजी वाहन से जालोर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक का नाम शम्भू राम निवासी साकडा जैसलमेर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि शम्भू राम जैसलमेर के सैलून की भगली प्याऊ जालोर में दुकान है कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

No Previous Comments found.