शक्ति केंद्र पलवा के खानकी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

राजगढ़ : भाजपा के शक्ति केंद्र पलवा खानकी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित, विधानसभा संयोजक प्रेमनाथ धामानी, जगदीश सैनी, लोकेश रावत और बूथ अध्यक्ष रतिराम सैनी के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के जोश के साथ हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- राजकुमार गुप्ता
No Previous Comments found.