नानी बाई का मायरा कथा प्रारंभ,महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

राजगढ़ : अवधूत आश्रम में नानी बाई का मायरा कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक स्वामी अमन भारती के मुखारविंद से नानी बाई का मायरे की कथा सुनाई जा रही है। कथा शुभारंभ से पूर्व कस्बे के गणेश पोल स्थित रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर से बैंड बाजा की धून पर कलश यात्रा प्रारम्भ हुई जो कस्बे के चौपड़ बाजार, गोल सर्किल, सराय बाजार होते हुए कथा स्थल अवधूत आश्रम पहुंची। कलश यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने शीतल जल व शरबत का वितरण किया गया। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अवधूत आश्रम पहुंचने के बाद पूजा अर्चना के साथ नानी बाई का मायरा कथा प्रारंभ हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ खेमसिंह आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित, अभिषेक खण्डेलवाल, थानाधिकारी राजेश कुमार मीना,संजय राजस्थानी,गिर्राज प्रजापत, विनित वशिष्ठ,बेनी प्रसाद सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राजकुमार गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.