थाना सारंगपुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चायनीज मांझा विक्रेता के विरूद्ध सशक्त एवं प्रभावी कार्यवाही

राजगढ़ : राजगढ़ जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के नेतृत्व एंव अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सारंगपुर निरीक्षक आकांक्षा हाडा द्वारा गठित टीम ने चायनीज माझा विक्रय करने वाले अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार चायनीज माझे के उपयोग से होने वाले प्राणघातक दुष्यप्रभाव के लिये जन-जागरूकता अभियान के तहत लगातार जनसामान्य को चाइनीज माझा खरीदने एंव बेचने एवं सतर्क रहने हेतु जिलेभर में जन-जागरूकता कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए गये हैं इसी क्रम में कस्बा सारंगपुर मे लगातार दुकानो पर चाइनीज मांझे के विक्रय एंव भंडारण की सतत तलाश व तस्दीक की जा रही थी  ।
इसी क्रम मे आज दिनांक 13.01.2025 को सूचना मिली की कस्बा सारंगपुर सदर बाजार मे एक दुकानदार अपनी दुकान मे चाइनीज मांझे का भंडारण कर गुप्त तरीके से चाइनीज मांझे का विक्रय कर रहा है ।  
थाना सारंगपुर पुलिस द्वारा  त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर बाजार पहुंच कर दुकानदार यासिर पिता तनवीर इकबाल उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं. 15 डाडिंयावाडी सारंगपुर की दुकान पर सघन चैकिंग की,दौराने चैकिंग आरोपी की दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 02 बंडल रखे हुये मिले । 
 आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 24/26  धारा 223(a) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
गिरफ्तार आरोपी:- यासिर पिता तनवीर इकबाल उम्र 20 साल निवासी वार्ड नं. 15 डाडिंयावाडी सारंगपुर

जप्त सामग्री: चाइनीज मांझे के 02 बंडल
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
श्री अरविंद सिंह  अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारंगपुर
निरीक्षक आकांक्षा हाडा थाना प्रभारी सारंगपुर ,उनि दीपक परमार,प्रआर. 183 इरफान उल्ला खान ,आर. 855 सतेन्द्र रघुवंशी ,आर. 216 शुभम बिरथरे,आर. 874 ब्रजेश देशाई , आर. 225 नरेन्द्र धाकड ,आर. 227 धर्मेन्द्र जायसवाल ,आर. कैलाश लोधा ,आर. 992 बनवारी गुर्जर । 
???? अपील :-
राजगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि —
चायनीज माझा जानलेवा है इससे  सावधान रहे ।
 चायनीज माझा का भंडारण एंव विक्रय पूर्णता प्रतिबंधित है  । 
यह राहगीरों, वाहन चालकों, और पक्षियों के लिये खतरनाक है।
केवल सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल माझे का ही उपयोग करें।
कही भी चायनीज माझा विकता दिखे तो तुरन्त पुलिस को सूचना दे।
 आपात स्थिति में डायल करें-112

रिपोर्टर : जावेद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.