अलरज़ा क़ुरैशी बने शहर अध्यक्ष
सारंगपुर : राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह जी,पूर्व केबिनेट मंत्री, एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी राजगढ़ प्रियव्रत सिंह जी खींची,पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह जी बाबा साहब, आशुतोष चौकसे जी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के निर्देश एवं अनुशंसा से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जगनोहन वर्मा एवं एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष पवन राज ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सारंगपुर शहर में अल रज़ा क़ुरैशी को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है
शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर अल रजा क़ुरैशी ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन व मेरे वरिष्ठ नेतागण जो कि मेरे आदर्श है, उंन्होने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है में उसमें जी जान से मेहनत करके खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
कॉंग्रेस पार्टी की रीतिनीति का प्रचार प्रसार कर, छात्रों को कॉंग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास करूंगा। यही मेरी प्राथमिकता भी है
अलरज़ा क़ुरैशी की नियुक्ति पर पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद अली, जिला महामंत्री प्रदीप सादानी, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी, शहर अध्यक्ष आबिद लोदी,वरिष्ठ नेता शेख बहादुर,राधेश्याम काका भेसानियाँ,पार्षद समीर मेव,शोएब राही, नेता प्रतिपक्ष इरफान अली शेख जावेद,इमरान अली, महेश सोनी निज़ाम क़ुरैशी पूर्व पार्षद अख़लाक़ मेव, पूर्व पार्षद रफ़ीक़ मंसूरी बाबू,अरबाज़ मेव आनंद जाधव मुश्ताक अंसारी, राधेश्याम वर्मा ओर सभी इष्ट मित्रों ने बधाई दी है
रिपोर्टर : जावेद
No Previous Comments found.